Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पुलवामा बरसी पर कटिहार में रक्तदान शिविर:विहिप-बजरंग दल ने 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा


कटिहार में पुलवामा हमले की पांचवीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शनिवार को शहर के सीताराम गार्डन में इस शिविर का आयोजन किया। इसका लक्ष्य लगभग 150 यूनिट रक्त संग्रह करना था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में कई जवान शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए विहिप और बजरंग दल पिछले पांच वर्षों से लगातार ऐसे शिविर आयोजित कर रहे हैं। इस रक्तदान शिविर में सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल और जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। उन्होंने शहीद वीरों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक पवन पोद्दार ने बताया कि पुलवामा के शहीदों को रक्तदान शिविर के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करना है। उपस्थित अतिथियों ने बजरंग दल द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह रक्त जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होगा। प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनीश सिंह, जिला संयोजक राणा सोनी, सह संयोजक राहुल पांडे, पवन पोद्दार, राजेश राज, सुशांत दत्ता, शशि भूषण, सोनू सिंह, संजय पंडित, प्रीतम प्रताप, सत्यम सिंह, प्रणव भगत, रवि झा, रंजन साह, आयुष, कुणाल, बादल, राहुल सिंह, ललित, मिथलेश, शुभम सिंह, राहुल बिहारी और सनी सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने समाज में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और पुरुषों व महिलाओं दोनों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने की यह पहल सराहनीय रही। रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने वाले युवक-युवतियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles