Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया- मरंगा हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा:एक की मौत, बेटे से मिलना जा रहा पिता घायल; हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार


पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में वीवीआईटी मोड़ के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनके साथ बाइक पर सवार एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब दोनों संबंधी मरंगा हाईवे से गुजर रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मंजूर के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम रईसुद्दीन है। दोनों अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के कलकली गांव के रहने वाले हैं। वे अपने बेटे से मिलने अररिया से आ रहे थे। घायल के बेटे से मिलने जमात जा रहे थे दोनों घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजन मोहम्मद दानिश ने बताया कि मृतक मो. मंजूर अपने रिश्तेदार मो. रईसुद्दीन के साथ मोटरसाइकिल से मरंगा में आयोजित एक जमात में रईसुद्दीन के बेटे से मिलने जा रहे थे। साथ ही उनके बाइक पर खाने पीने के सामान से भरा एक बोरा भी बंधा हुआ था। जैसे ही उनकी बाइक वीवीआईटी मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मो. मंजूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं मो. रईसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, घायल का इलाज जारी इधर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल मो. रईसुद्दीन को तत्काल इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, मृतक मो. मंजूर के शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतक और घायल के परिजन एमडी दानिश ने बताया कि मृतक मो. मंजूर और घायल मो. रईसुद्दीन आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र स्थित कलकली गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह दोनों बाइक से अररिया के कलकली से मरंगा के लिए निकले थे। दरअसल, घायल रईसुद्दीन का बेटा मरंगा में आयोजित एक जमात में शामिल होने गया था और दोनों उसे कुछ जरूरी सामान देने जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी बाइक मरंगा थाना क्षेत्र के वीवीआईटी मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और ये हादसा हो गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles