Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में कनकई नदी में डूबा किशोर:दोस्तों के साथ नहाते समय हादसा, अंधेरे के कारण SDRF ने सर्च ऑपरेशन रोका


पूर्णिया के अमौर में गुरुवार को हादसा हो गया। कनकई नदी में नहाने गया 12 साल का किशोर गहरे पानी में जा समाया। किशोर के डूबने की खबर मिलते ही नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किशोर को ढूंढने स्थानीय गोताखोर पानी में कूदे, मगर अब तक उसे ढूंढा नहीं जा सका है। घटना अमौर थाना क्षेत्र के डहुआबारी पंचायत के नहरा कोल गांव की है। बच्चे के डूबने की खबर मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची। घंटे भर की खोजबीन के बाद भी बच्चे को ढूंढा नहीं जा सका है। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन को शुक्रवार सुबह तक के लिए रोक दिया गया है। दोस्तों के साथ नहाने गया था बच्चा बच्चे की पहचान नहरा कोल गांव निवासी सुनील मुर्मू के बेटे सुरेश मुर्मू (12) के रूप में हुई है। लापता के पिता सुनील मुर्मू ने बताया कि सुरेश अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गांव के पास बहने वाली कनकई नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक नदी के गहरे हिस्से में चला गया। नहाने के दौरान सुरेश का संतुलन बिगड़ गया और वह खुद को संभाल नहीं पाया। देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में समा गया। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने जब सुरेश को डूबते देखा तो जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। अंधेरा होने के कारण नहीं मिला बच्चा बच्चों की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर नदी किनारे पहुंचे। कई स्थानीय गोताखोर भी तुरंत पानी में उतरे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक ग्रामीण अपने स्तर से खोजबीन करते रहे, लेकिन सुरेश का कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन और सीओ को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजने का निर्देश दिया गया। फिलहाल SDRF की टीम मोटर बोट के जरिए कनकई नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाती रही, हालांकि अंधेरा हो जाने की वजह से एसडीआरएफ को शुक्रवार सुबह तक के लिए सर्च अभियान रोकना पड़ा है। घटना के बाद नहरा कोल गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिवार के लोग लगातार नदी किनारे बैठे बेटे के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। स्थानीय लोग भी प्रशासन से जल्द बच्चे को खोज निकालने की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles