Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में खेत में मिला युवक का शव:दो शादियां कर रखी थी, पहली पत्नी ने सौतन पर लगाया पति की हत्या का आरोप


पूर्णिया के भवानीपुर में एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मक्के के खेत में खून से लथपथ मिला है। युवक ने दो शादियां कर रखी थी। पहली पत्नी ने सौतन पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान शेखपुरा सब्जी टोला निवासी मोहम्मद सोहराब(45) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है। घटना गोंदवारा पतकेली पंचायत के तुर्की मुसहरी टोला की है। 12 साल से तुर्की मुसहरी में रह रहा था पहली पत्नी नरगिस ने बताया कि सोहराब ने दो शादियां कर रखी थी। मैं अपने गांव में रहती हूं। जबकि सोहराब पिछले करीब 12 साल से तुर्की मुसहरी में दूसरी महिला भीखमा देवी के साथ रह रहा था। मौत सामान्य नहीं है। इसे प्लांड तरीके से अंजाम दिया गया है। दूसरी पत्नी का रवैया पति को लेकर ठीक नहीं था। दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। लंबे समय से चल रहे आपसी विवाद के कारण ये घटना हुई है। वहीं दूसरी पत्नी भीखमा देवी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि सोहराब शुक्रवार शाम खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। अगले दिन ही खेत में शव मिलने की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी संदीप गोल्डी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजकुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Popular Articles