Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में चेकपोस्ट प्रभारी पर एफआईआर:स्मैक पार कराने पर मिलती थी हिस्सेदारी, दो होमगार्ड सहित 5 हो चुके हैं गिरफ्तार


पूर्णिया में पुलिस ने करीब 40 लाख रुपए की 406 ग्राम स्मैक बरामद की थी। मामले में मद्य निषेध चेकपोस्ट प्रभारी दुर्गेश कुमार पर कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चेकपोस्ट पर स्मैक की खेप पार कराने में इनकी संलिप्तता है। उनके खिलाफ एफआईआर की गई है। वहीं, तीन अंतरराज्यीय तस्करों और मद्य निषेध विभाग के दो होमगार्ड जवानों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। होमगार्ड जवान स्मैक तस्करी में सहयोग कर रहे थे। दालकोला चेकपोस्ट पर रिश्वत लेकर पार कराते थे खेप

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया था कि डीआईयू, सदर एसडीपीओ-1 और एसडीपीओ बायसी की संयुक्त टीम ने सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने खुलासा किया कि पश्चिम बंगाल के कलियाचक से स्मैक लाकर बिहार में सप्लाई की जा रही थी। दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात मद्य निषेध विभाग के होमगार्ड जवान आकाश उरांव, ब्रजकिशोर कुमार और राजकिशोर कुमार 70 हजार रुपए रिश्वत लेकर स्मैक और अवैध शराब की खेप चेकपोस्ट से पार करवाते थे।

जवानों के पास से भी बरामद हुई अवैध रकम

खुलासे के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दालकोला चेकपोस्ट से दो होमगार्ड जवानों आकाश उरांव और ब्रजकिशोर कुमार को गिरफ्तार किया। जवान आकाश उरांव के पास से 55,000 रुपए नकद बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि जवानों ने पूर्व में जब्त किए गए स्मैक को अवैध तरीके से बेचकर यह रकम रखी थी। जबकि तस्करों के पास से ₹40,000 बरामद हुए। प्रभारी को देते थे हिस्सा
एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि होमगार्ड जवानों ने स्वीकार किया है कि वे दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात मद्य निषेध विभाग के प्रभारी दुर्गेश कुमार को भी हिस्सा देते थे। इस आधार पर दालकोला चेकपोस्ट के मद्य निषेध प्रभारी के खिलाफ भी संदिग्ध के रूप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। होम गार्ड के जवानों की ओर से तस्करों को चेकपोस्ट पार कराने के बदले मिलने वाले मोटे रकम को प्रभारी दुर्गेश कुमार भी दिया जाता था।
एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया है कि कुछ समय पहले भी दालकोला चेकपोस्ट के एक कर्मी की संलिप्तता सामने आई थी, जो चेकपोस्ट पर स्कैन करता था, उसे भी जेल भेजा गया था।

रामबाग से दो तस्कर हुए गिरफ्तार
दरअसल, पूर्णिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग से 3 तस्कर को 406 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था । पकड़े गए तस्करों में दो सदर थाना क्षेत्र के रामबाग के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान विशाल कुमार और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। तीसरा तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िला अंतर्गत कालियाचक का रहने वाला सुभान शेख है। सुभान बंगाल से माल सप्लाई कर इनलोगों तक पहुंचाता था। विशाल और सन्नी इन स्मैक को स्थानीय स्तर पर खपाता था। पकड़े गए स्मैक की अनुमति कीमत 40 लाख रुपए आंकी जा रही है ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles