Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को कुचला; मौत:ईद की खरीदारी करने घर से निकली थी, बाजार से लौटते समय हुआ हादसा


पूर्णिया में एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। ईद की खरीदारी कर घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल डाला। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही महिला की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसा बायसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित भौरा पुल चौक के पास हुई। मृतका की पहचान मल्हरिया पंचायत के विषाहरी गांव निवासी बीबी मब्बसीरा (21) के रूप में हुई है। किशोरी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के परिजनों ने बताया कि बेटी मब्बसीरा घर से ईद को लेकर बायसी बाजार खरीदारी करने गई थी। खरीदारी के बाद जब वह घर लौट रही थी, तभी भौरा पुल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने तुरंत उसे उठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ट्रक का नंबर WB93 B8835 बताया जा रहा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया, जिससे गाड़ी की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles