पूर्णिया में 14 साल की नाबालिग से उसके बॉयफ्रेंड ने रेप किया है। दोनों का अफेयर 1 साल से था। लड़के ने उसे फोन कर सुनसान जगह बुलाया और उसके साथ गलत किया। जहां घटना हुई वो जगह पीड़िता के घर से 1 किमी दूर है। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर गई। घर में उस वक्त उसकी मां नहीं थी। वो मायके गई थी। जब वो लौटी तो बेटी को तनाव में देखा। उससे जब मां ने पूछताछ की तो पीड़िता ने सारी बात मां को बता दी। घटना रूपौली की है। पीड़िता का चल रहा इलाज मामला दो दिन पहले का है। मंगलवार को पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने गई। वहां पुलिस से शिकायत की। इस दौरान पीड़िता की तबीयत थाने में ही बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता को तुरंत जीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज अभी भी चल रहा है। दूसरी तरफ पुलिस पीड़िता का आज मेडिकल भी कराएगी। वहीं, आरोपी युवक अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में है।
फोन पर बातचीत होती थी पीड़िता ने बताया कि पीड़िता जहां रहती है वहीं आसपास आरोपी युवक का भी घर है। इस कारण दोनों की पहचान हुई थी। बात अफेयर तक पहुंच गई। दोनों एक-दूसरे से करीब 1 साल से बात कर रहे थे। इस कारण लड़की को लड़के पर पूरी भरोसा था। वो जो कहता था वो उसकी बात मान लेती थी। पीड़िता के अनुसार लड़के ने शादी का भी वादा किया था। दो दिन पहले बॉयफ्रेंड ने उसे घर से दूर बुलाया तो नाबालिग बिना कुछ सोचे-समझे चली गई। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। केस की आईओ मोनी कुमारी का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

