Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में मोबाइल स्नैचर गिरोह के बदमाश अरेस्ट:छिनतई के 9 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, फोन झपटकर भाग जाते थे शातिर


पूर्णिया में कटिहार मोड़ टीओपी पुलिस ने छिनतई गिरोह के दो स्नैचरों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से छिनतई के 9 मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है। गाड़ी जांच अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों स्नैचरों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मो. अमन, उम्र 20 साल, पिता मो. आजम, निवासी लुट मोहल्ला और मो. रिजवान, उम्र 20 साल, पिता मो. सलीम, निवासी मुजफ्फर अहमद नगर, दोनों थाना सहायक खजांची जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। अलग-अलग कंपनियों के कुल 9 मोबाइल फोन बरामद कटिहार मोड़ टीओपी पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी और छिनतई के मोबाइल के साथ इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और संदिग्ध बाइक सवार युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के कुल 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में युवक मोबाइल के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल छिनतई की घटनाओं में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी जारी टीओपी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक शहर में सक्रिय मोबाइल छिनतई गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। उनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। शहर में मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाने वाहन जांच और गश्ती अभियान और तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और आम लोगों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles