पूर्णिया में युवक की चाकू गोदकर हत्या:दो शादी हुई थी, पहली पत्नी-बहनोई पर मर्डर का आरोप; कोर्ट में चल रहा था केस

Date:


पूर्णिया के मरंगा में एक युवक की सरेराह चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पंजरे और पेट में ताबड़तोड़ 5 वार किए गए। युवक ने दो शादियां कर रखी थी। मर्डर का आरोप पहली पत्नी और बहनोई पर है। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा है। वारदात के बाद से दोनों फरार है। सूचना मिलते ही मरंगा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान रुपौली थाना के मतेली गांव निवासी महादेव यादव के बेटे जुगेश यादव(35) के तौर पर हुई है। पेशे से बस ड्राइवर था। घटना शहर के मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की जाफरीनगर इलाके की है। 3 साल पहले दूसरी शादी हुई थी दूसरी पत्नी पूजा कुमारी ने बताया कि 12 साल पहले जुगेश ने घरवालों की पसंद से मुन्नी देवी से शादी की थी। वो रंगाकोला की रहने वाली थी। पहली पत्नी से 3 बच्चे हुए। मगर दोनों के आपसी रिश्ते ठीक नहीं थे। 3 साल पहले मेरी मुलाकात जुगेश से हुई थी। मैं भी पहले से शादीशुदा थी। मुलाकात के 6 महीने बाद साल 2023 में दोनों ने प्रेम प्रसंग में दूसरी शादी कर ली। जानकारी मिलते ही मुन्नी देवी ने केस कर दिया। दोनों के बीच टेंशन चल रहा था। पहले घरवालों ने एतराज जताया, बाद में उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। पति से केस की तारीख चल रही थी। पत्नी के भारी विरोध के कारण ही पति घर से दूर पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के मिलकी जाफरीनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। वो पति के साथ यहीं रहती थी। पहली पत्नी के 3 बच्चे और मेरे 2 बच्चे भी यहीं रहते थे। इसी बीच पति के बहनोई नीरज यादव और पहली पत्नी मुन्नी देवी की नजदीकियां बढ़ी। दोनों साथ रह रही थी।
पत्नी से कहा था खीर के लिए दूध लेकर आ रहा हूं मृतक के पिता महादेव यादव ने बताया कि पहली पत्नी मुन्नी देवी ने बेटे के ऊपर केस कर रखा था। इस केस की तारीख चल रही थी। 6 दिन पहले केस के सिलसिले में बेटा पूर्णिया गया था। यहां पहली पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय जुगेश के साथ उसका बहनोई भी था। वारदात से पहले बेटे की दूसरी पत्नी से बातचीत हुई थी। फोन पर उसने बताया था कि वो धमदाहा में है। सप्तमी पूजा को लेकर खीर बनाने दूध लेकर आ रहा है। रात को खीर और रोटी पत्नी बच्चों के साथ बैठकर खाएगा। ड्यूटी पूरी कर वो बुधवार देर शाम शहर के मरंगा मिल्की जाफरीनगर आ रहे थे। पहली पत्नी के इशारे पर घर से चंद मीटर की दूरी पर घात लगाए बहनोई ने ताड़तोड़ धारदार चाकू गोदकर सरेराह बेटे की हत्या कर दी। परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज वहीं, इस संबंध में मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL’s finest vs India’s T20 champs: TOI Dream XI to take on SKY’s WC winners | Cricket News

Yashasvi Jaiswal and Riyan Parag (Getty Images) TOI...

माता वैष्णो देवी मंदिर में सजाई गई माता की चौकी, झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज|रामगढ़ शहर के झंडा चौक के माता वैष्णो...

Dhanbad News: झारखंड खिलाड़ी पेंशन योजना के लिए 16 तक करें आवेदन

झारखंड सरकार ने पूर्व खिलाड़ियों के लिए ‘झारखंड खिलाड़ी...
Join Us WhatsApp