Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: झारखंड खिलाड़ी पेंशन योजना के लिए 16 तक करें आवेदन

झारखंड सरकार ने पूर्व खिलाड़ियों के लिए ‘झारखंड खिलाड़ी पेंशन योजना’ के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. खेल नीति-2022 व विभागीय अधिसूचना के आलोक में योग्य खिलाड़ियों से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है. इस योजना के तहत मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार एवं ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी, ओलंपिक एवं पैरालंपिक पदक विजेता, ओलंपिक प्रतिभागी, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, पैरा एशियन गेम्स, सैफ गेम्स तथा राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुके पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन का लाभ दिया जायेगा, जो वर्तमान में सक्रिय खेल जीवन से अलग हो चुके है. आवेदन पत्र खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है. भरे हुए आवेदन संबंधित जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने होंगे. निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि आगे की सभी सूचनाएं व संशोधन वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जायेंगे.

The post Dhanbad News: झारखंड खिलाड़ी पेंशन योजना के लिए 16 तक करें आवेदन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles