Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

माता वैष्णो देवी मंदिर में सजाई गई माता की चौकी, झूमे श्रद्धालु


भास्कर न्यूज|रामगढ़ शहर के झंडा चौक के माता वैष्णो देवी मंदिर में बासंती नवरात्र पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मंदिर परिसर में माता की चौकी सजाई गई। जिसमें श्री श्याम मंडल रामगढ़ के भजन गायक ध्रुव सिंह ने गणेश वंदना से माता की चौकी का शुभारंभ किया। इसके बाद मंडली की गायिका खुशबू ने मन लेके आया माता रानी के भवन में, मां शेरावाली की ज्योत जली है, किसने सजाया मैया तुझको बड़ी प्यारी लागे आदि भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद रामगढ़ के भजन गायक कमल बगड़िया व ध्रुव सिंह ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। इनका सहयोग कोरस मनोज शर्मा, ऑर्गन वादक चिन्टू मिश्रा, ढोलक वादक दिलीप करमाली, आक्टोपैड वादक मनोज प्रसाद ने किया। इस दौरान सभी श्रद्धालु भक्त झूमने पर मजबूर हो गए और माता रानी के जयकारे लगाकर ओतप्रोत होते नजर आए। इससे पूर्व सजाई गई माता की चौकी में माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव और सचिव महेश मारवाह की मौजूदगी में पंडित किशोर शर्मा द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठानों के मुख्य यजमान नितिन कपूर व उनकी पत्नी मनीषा कपूर को विधिवत पूजन कराया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles