Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में सड़क हादसे में किसान की मौत:शादी समारोह से देर रात लौट रहे थे, तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर में गई जान


पूर्णिया में शादी समारोह से लौट रहे एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गोकुलपुर चौक निवासी मंटू मेहता के रूप में हुई है। उनके पिता स्वर्गीय भुजदेव प्रसाद मेहता थे। परिवार में मां जानकी देवी, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी गोकुलपुर स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं। मंटू मेहता पेशे से किसान थे। मधुबनी से गोकुलपुर लौटते समय हादसा परिजनों ने बताया कि मंटू मेहता मधुबनी में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से अपने घर गोकुलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान वनभाग मिलिया कॉन्वेंट स्कूल के आसपास वन विभाग के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए GMCH पूर्णिया पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। टक्कर मारने वाले गाड़ी की पहचान और चालक की तलाश की जा रही है। मंटू मेहता की मौत की खबर मिलते ही गोकुलपुर में मातम पसर गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles