Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में सत्संग मंदिर के पास मिला शव:ग्रामीण जता रहे हत्या की आशंका; FSL की टीम ने जुटाए सबूत


पूर्णिया में एक युवक का शव मिला है। घटना रुपौली प्रखंड के टीकापट्टी थाना क्षेत्र की है। शव कोयली सिमड़ा पूरब पंचायत के वार्ड-1 स्थित सिमड़ा बहियार में सत्संग मंदिर के पास मिला है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर बुलाई गई। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और कई अहम सबूत जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। घटनास्थल की स्थिति को देखकर पुलिस को शुरुआती तौर पर आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को सिमड़ा बहियार में लाकर फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ ये पता लगाने में जुटी है कि युवक कौन था, उसकी हत्या कब और कहां हुई। वारदात के पीछे कौन लोग हैं। पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles