Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में 28 नामजद, 250 अज्ञात पर FIR:हंगामा मामले में 4 गिरफ्तार; मजिस्ट्रेट के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी, 6 आयोजकों के भी नाम


पूर्णिया में छात्र आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद उग्र भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस मामले में कुल 28 नामजद और लगभग 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी एक मजिस्ट्रेट के बयान पर दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में उन छह आयोजकों के नाम भी शामिल है, जो इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे। आंदोलन के दौरान पथराव, हिंसा और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आई थी। छात्र आंदोलन के बीच हुई थी हिंसक झड़प दरसल 25 जुलाई 2026 को भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट आयोजित किया गया। इस दौरान DM अंशुल कुमार और SSP शौर्य सुमन ने छात्रों के बीच पहुंच कर उनसे ज्ञापन लिया और प्रोटेस्ट समाप्त कराया गया। प्रोटेस्ट के बीच सैंकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और समाहरणालय की ओर कूच करने लगे। इस बीच पथराव, तोड़फोड़ और लाठीचार्ज हुआ। जिला पशुपालन पदाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज इस मामले में जिला पशुपालन पदाधिकारी (D.A.H.O.) सह दंडाधिकारी सी.एस. आजाद के बयान पर केहाट थाना (मामला सं० 332/26) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और ‘सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम’ (Prevention of Damage to Public Property Act) की कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने 25 जुलाई को ही 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में D.A.H.O. के आवेदन पर कुल 28 नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । सभी को भेजा गया जेल हिंसक झड़प के वक्त घटनास्थल से भागने के दौरान पुलिस ने 4 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें 25 जुलाई को हिरासत में लिया गया और 26 जुलाई की देर शाम मेडिकल कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान नदीम सरवर(21), पिता गुलाम सरवर, निवासी- इस्लामनगर माधोपाड़ा, थाना- सहायक खजांची शेख सैफुद्दीन अली(22), पिता- शेख मुबारक अली, निवासी- राजाबाड़ी आलम मंजिल, थाना- सहायक खजांची यासीर अरफात, पिता- अब्दुल बासीत, निवासी- बकरीकोल, थाना- मरंगा शिवम कुमार गोस्वामी, पिता- इंदु शेखर गोस्वामी, निवासी- माफा पेट्रोल पंप, थाना- मरंगा 6 आयोजकों पर नामजद FIR छात्र आंदोलन के आयोजकों को भी पुलिस ने नामजद किया है। प्राथमिकी में आंदोलन का नेतृत्व करने और भीड़ को उकसाने के आरोप में सौर्य राय, साजिद, दिलीप राय, अजय भारती, अली खान (स्कूल संचालक), कुमार आदित्य का नाम शामिल किया गया है। नामजद और 200-250 अज्ञात पर FIR इस मामले में पुलिस ने डॉ. अलताफ, डॉ. शब्बीर, मो. अली, मो. आरजू हक, विक्रम पासवान (भीम आर्मी), मो. मोशरफ आलम उर्फ प्रिंस, यजदानी राज, फैजल राज, अजमेर करीम, सदाम हुसैन, मो. सहवाज आलम, शेख सद्दाम, मो. इरशाद पुरनवी, मो. अजमेर, मो. निक्की, मो. चाहत, मो. अकरम रजा, अल्ताफ हुसैन, मो. अली अहमद खान पर नामजद प्राथमिकी दर्जी की है, जबकि 200 से 250 अज्ञात पर भी FIR हुआ है ।
लगाए गए ये धारा के. हाट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए BNS की धाराओं 109(1), 121(1), 121(2), 132, 329(4), 292, 61(2), 223, 191(2), 191(3), 190, 126(2), 115(2) और Prevention of Damage to Public Property Act की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की अग्रतर जांच पुलिस उप-निरीक्षक (S.I) संजीत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अन्य अज्ञात उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी (CCTV) और वीडियो फुटेज खंगाल रही है।

विरोध प्रदर्शन का पूरा घटनाक्रम दिए गए आवेदन के अनुसार 25 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आंदोलन के बाद आर.एन. साह चौक तक मार्च निकाला गया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों (सज्जन कुमार, मनीष चंद्र यादव, विलट पासवान) और भारी पुलिसबल की तैनाती की गई थी। दोपहर 2:30 बजे उपद्रव पैदल मार्च जब आर.एन. साह चौक पहुंचा, तब प्रदर्शनकारियों में शामिल असामाजिक और उपद्रवी तत्वों ने अचानक उग्र होकर सड़क जाम कर दी और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दरमियान असामाजिक तत्वों ने कलेक्ट्रेट (समाहरणालय) की तरफ बढ़ने का प्रयास करते हुए बैरिकेड्स और ट्रॉलियों को तोड़ डाला। सरकारी योजनाओं के प्रचार होर्डिंग्स पर चढ़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। दर्ज प्राथमिकी उपद्रवियों ने निजी वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव शुरू कर दिया। इस जाम में गंभीर मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस गाड़ियाँ भी फँस गईं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ गई। पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी घायल हो गए। कैदियों की गाड़ी और चौकीदार पर हमला उग्र भीड़ ने बायसी थाना के चौकीदार चमरू हरीजन और कैदी लेकर जा रहे अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। इस दौरान कोर्ट जा रहे कैदी (दिनेश राम) को सिर पर गंभीर चोट पहुँचाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles