Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व चैंबर सचिव के घर 11.70 लाख नकद चोरी:गुमला में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवरात भी किया गायब, पड़ोसियों ने दी सूचना


गुमला शहर के डीएसपी रोड स्थित चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव दिलीप गुप्ता के घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की है। चोरों ने घर से 11 लाख 70 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब दिलीप गुप्ता इलाज के लिए रांची गए हुए थे। सोमवार सुबह 7 बजे पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और दिलीप गुप्ता को इसकी सूचना दी। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि मुख्य दरवाजे और गोदरेज के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें चोरी का एहसास हुआ। दिलीप गुप्ता के अनुसार, चोरों ने गोदरेज में रखे उनके 7 लाख 70 हजार रुपए नगद और सरिता गुप्ता के 4 लाख रुपए नकद चुरा लिए। इसके अलावा, सोने के तीन चेन, कान के तीन जोड़े, तीन अंगूठियां, एक मांग टीका, एक ढोलना, एक जितिया, सोने के कान के दो अन्य जोड़े, चांदी के एक जोड़ा पायल और दो जोड़े बिछिया भी चोरी हो गए। दिलीप गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दिलीप गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरी हुए नकद और जेवरात की बरामदगी की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles