Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व पार्षद से चेन झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार:बदमाश के पास से गांजा-स्मैक भी बरामद, खेप की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी


मुजफ्फरपुर में पूर्व पार्षद से चेन छिनतई हुई थी। आरोपी को सिकंदरपुर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्वी चंपारण के नगर थाना क्षेत्र निवासी मनीष राज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मनीष ने बातया कि करीब 3 महीने पहले वार्ड नंबर-17 के पूर्व पार्षद विकास साहनी से बीच बाजार चेन छिनतई करने की थी। पुलिस अब उससे शहर में हुई अन्य छिनतई की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने सोमवार को पीसी में बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शराबबंदी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर को सिकंदरपुर थाना पुलिस को होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के पीछे वाली गली में मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी। टीम ने वहां छापेमारी कर मनीष राज को गिरफ्तार किया। चेन छिनतई के पैसों से नशे का कारोबार करने की आशंका पुलिस के अनुसार, मनीष पहले भी मोतिहारी में छिनतई के मामले में संलिप्त रहा है। मुजफ्फरपुर में भी वह छिनतई की वारदातें करता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शहर में उसने और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि छिनतई से मिले पैसों से मादक पदार्थ खरीदकर उसका स्टॉक किया जाता था। इसके बाद सिकंदरपुर के सुरक्षित ठिकाने पर गांजा-स्मैक की पुड़ियां तैयार कर शहर में बेचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पूर्व पार्षद से सुबह बाजार में झपटी थी चेन करीब तीन महीने पहले वार्ड नंबर-17 के पूर्व पार्षद विकास साहनी सुबह करीब 10 बजे बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान मनीष ने उनकी चेन झपटी और फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मनीष ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस उसके बताए अन्य घटनाक्रम और ठिकानों की भी जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मनीष के पास से 45 पुड़िया गांजा, 50 पुड़िया स्मैक और 12 डब्बा ड्रग्स बरामद किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles