Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पेंटिकॉस्टल में एआई शिक्षा को लेकर की गई नई पहल

बोकारो | दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल ने सीबीएसई के अंतर्गत कम्प्यूटेशनल थिंकिंग अर्थात संगणनात्मक चिंतन व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता पाठ्यक्रम को लागू करने की घोषणा की। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद के नेतृत्व में यह पहल सीबीएसई के अनुरूप निर्धारित की गई। बताया कि यह पाठ्यक्रम कक्षा 3 से 8 तक लागू किया जाएगा, जिसमें कक्षा 6 से एआई का समावेश किया जाएगा। इसमें परियोजना-आधारित अधिगम, अर्थात ज्ञान एवं कौशल की व्यावहारिक सीखने की प्रक्रिया, वास्तविक जीवन से जुड़ी गतिविधियां तथा पारंपरिक परीक्षाओं के स्थान पर व्यावहारिक मूल्यांकन पर विशेष बल दिया गया है। सीबीएसई द्वारा इस प्रभावी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए एक हैंडबुक भी जारी की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles