Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पोते पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप:समस्तीपुर में दादी से चाचा की जमीन रजिस्ट्री करवाने का आरोप, तीन लोग जख्मी


समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक पोते ने अपने चाचा के परिजनों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि पोते ने साजिश के तहत अपनी दादी से चाचा के हिस्से की जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करा ली थी। घायलों की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के दुबहा पंचायत निवासी शबाना खातून (45), सानिया परवीन और मोहम्मद इरफान के रूप में की गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए मोहिउद्दीन नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। पति कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते शबाना खातून ने बताया कि उनके पति मोहम्मद आफताब के दो भाई हैं। उनके पति कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शबाना अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थीं, लेकिन अगस्त 2025 में वह अपने पति के पास कोलकाता चली गई थीं। इसी दौरान उनके पति के भतीजे मोहम्मद मोजीबुर रहमान ने उनकी बीमार सास तसलीमा खातून (जो पोते की दादी हैं) से उनके हिस्से की कुल 6 कट्ठा जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। बाद में उनकी सास का निधन हो गया। जब शबाना खातून अपने घर लौटीं, तो उन्हें पता चला कि भतीजे मोजीबुर रहमान ने न केवल जमीन रजिस्ट्री कराई है, बल्कि उसका ऑनलाइन दाखिल-खारिज भी करवा लिया है। जानकारी मिलने पर शबाना खातून ने इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई, लेकिन मोजीबुर रहमान ने बात मानने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर मोजीबुर रहमान ने अपनी चाची शबाना खातून, चचेरे भाई मोहम्मद इरफान और चचेरी बहन सानिया परवीन पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल हालत में सभी लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचे ।आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह के देख-देख में तीनों घायल लोगों का शुरू किया गया इलाज। मोहम्मद इरफान का सिर फटा डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद इरफान का सिर फटा हुआ है और इसके सिर में कई टांके लगे हुए हैं ।शबाना खातून और सानिया प्रवीण के शरीर में अंदरूनी चोट लगी हुई है। सिटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद इलाज किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दिया है । नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना मिली हुई है। नगर थाने में पद स्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल लोगों से फर्द बयान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है। घायल लोगों से बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई को लेकर मोइनुद्दीन नगर थाने भेज दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles