Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प्रखंड कार्यालय के पास कृषि विभाग की लिपिक से छीना चेन

प्रखंड कार्यालय के पास कृषि विभाग की लिपिक से छीना चेन

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट औरंगाबाद. शहर में गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे प्रखंड कार्यालय के समीप बाइक सवार उचक्कों ने कृषि विभाग की लिपिक मालती कुमारी से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, मालती कुमारी शहर के बाइपास क्षेत्र की रहने वाली हैं और हर दिन की तरह गुरुवार की सुबह कार्यालय जा रही थीं. इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के पास पैदल गुजरते समय बाइक पर सवार दो अपराधी उनके करीब पहुंचे. जब तक महिला कर्मचारी कुछ समझ पातीं, तब तक पीछे बैठे अपराधी ने उनके गले से चेन झपट ली. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गये. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि शहर में लगातार छिनतई और झपटमारी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पीड़िता ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. नगर थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जायेगी

The post प्रखंड कार्यालय के पास कृषि विभाग की लिपिक से छीना चेन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles