पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री और बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सोमवार को मोतिहारी पहुंचे। उन्होंने यहां बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में जिले के विकास कार्यों, विशेषकर महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और विकास पर अहम चर्चा की गई।् प्रमुख स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करें मंत्री श्रवण कुमार ने पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी की कर्मस्थली रही है, जिसका महत्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गांधी जी से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों की पहचान कर उनके विकास के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाए। इन स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने से जिले की पहचान मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए निर्देश बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों की भी गहन समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि हर वर्ष की बाढ़ समस्या को देखते हुए इस बार व्यापक तैयारी की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। मंत्री ने जानकारी दी कि तटबंधों की मरम्मत, राहत सामग्री की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों को जमीनी स्तर पर जाकर हालात का जायजा लेने और आम लोगों से संवाद स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके। योजनाओं की प्रगति पर चर्चा इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री श्रवण कुमार ने जिले के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
प्रभारी मंत्री बोले-बाढ़ की समस्या को देखते हुए व्यापक तैयारी:मोतिहारी पहुंचे श्रवण कुमार, गांधी स्थलों के विकास और 20 सूत्री बैठक में चर्चा