Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रिंस खान गिरोह का सदस्य गिरफ्तार:चिरकुंडा में अवैध हथियार-कारतूस बरामद, रंगदारी लेने की थी तैयारी


धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक सदस्य को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. रिजवान सिद्दिकी (पिता मो. वजीर सिद्दिकी, निवासी वृंदावनपुर, मुगमा, निरसा, धनबाद) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रिजवान किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में अपने परिचित के घर में अवैध हथियार और कारतूस जमा कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी कर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो अवैध पिस्टल (एक 9 एमएम बोर मैगजीन सहित, एक 7.65 एमएम बोर मैगजीन सहित), एक देशी पिस्टल, 33 जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में रिजवान ने प्रिंस खान के संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े होने की बात कबूली है। वह धनबाद जिले में रेलवे टेंडर से जुड़े ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने की योजना के तहत हथियार और कारतूस जमा कर रहा था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका और उनकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles