Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फिरहाद हकीम की ऋतब्रत बनर्जी से हुई मुलाकात, बंगाल में बढ़ीं सियासी अटकलें

फिरहाद हकीम की ऋतब्रत बनर्जी से हुई मुलाकात, बंगाल में बढ़ीं सियासी अटकलें

कोलकाता से शिव कुमार राउत

Bengal News: तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी उठापटक के बीच सोमवार को विधानसभा में हुई एक अहम मुलाकात ने सियासी हलकों में नयी चर्चा छेड़ दी है. कोलकाता पोर्ट से तृणमूल विधायक व पूर्व मेयर फिरहाद हकीम ने विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी से मुलाकात की. बैठक के बाद ऋतब्रत ने दावा किया कि उनके विद्रोही खेमे में एक और विधायक शामिल हो गया है और अब उनके समर्थन में कुल 65 विधायक हैं.

विधानसभा में हुई अहम बैठक

सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कोलकाता नगर निगम में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद फिरहाद हकीम विधानसभा पहुंचे. उनके साथ विद्रोही विधायक संदीपन साहा भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि विधानसभा परिसर में फिरहाद की मुलाकात तृणमूल विधायक कुणाल घोष से भी हुई. इसके बाद फिरहाद हकीम और संदीपन साहा विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के कक्ष में पहुंचे, जहां विद्रोही खेमे के कई विधायक पहले से मौजूद थे.

ऋतब्रत बनर्जी का नया दावा

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गयीं. बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में ऋतब्रत बनर्जी ने कहा- आज एक और विधायक ने हमारे समर्थन में हस्ताक्षर किये हैं. अब हमारी संख्या 65 हो गयी है. स्पीकर को भी पत्र सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा : फिरहाद हकीम हमारी बैठक में मौजूद थे. वह मेरे अभिभावक की तरह हैं. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि नये समर्थन देने वाले विधायक फिरहाद हैं या कोई अन्य.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एनसीपीआइ विलय पर भी दी प्रतिक्रिया

लोकसभा के 20 विद्रोही तृणमूल सांसदों के त्रिपुरा की राजनीतिक पार्टी एनसीपीआइ में शामिल होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतब्रत ने कहा कि उन्हें एनसीपीआइ के बारे में विशेष जानकारी नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका खेमा किसी भी राजनीतिक दल में विलय नहीं हुआ है.

Also Read: बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

The post फिरहाद हकीम की ऋतब्रत बनर्जी से हुई मुलाकात, बंगाल में बढ़ीं सियासी अटकलें appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles