Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल:दो दिनों तक बनी रह सकती है ऐसी ही स्थिति, 24 को 13 जिलों में हो सकती है बारिश


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर झारखंड और आसपास के राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है। राज्य में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार की सुबह में कुहासा और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को सामान्यत बादल छाए रहेंगे और पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े
इधर, मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंडक के कारण सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में दर्ज मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles