Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

फुटबॉल के मैदान पर ‘इंजीनियरिंग’ का जलवा, कबड्डी में ‘कल्चर’ स्कूल ने मारी बाजी

फुटबॉल के मैदान पर ‘इंजीनियरिंग’ का जलवा, कबड्डी में ‘कल्चर’ स्कूल ने मारी बाजी

Central University Jharkhand, रांची : रांची स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में आयोजित खेलोत्सव 2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गये. अलग-अलग स्कूलों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले. विभिन्न खेलों भाग ले रहे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

फुटबॉल में इंजीनियरिंग स्कूल बना चैंपियन

लड़कों के फुटबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस के बीच मुकाबला हुआ. रोमांचक मैच में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया.

कबड्डी में कल्चर स्कूल की जीत

लड़कियों के कबड्डी फाइनल में स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस और स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर आमने-सामने थे. इसमें स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप जीत ली.

Also Read: गैस की कमी से मरीजों की थाली पर संकट! कोल्हान के अस्पतालों में कुछ ही दिनों का बचा स्टॉक

वॉलीबॉल में एजुकेशन स्कूल विजेता

लड़कों के वॉलीबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस और स्कूल ऑफ एजुकेशन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्कूल ऑफ एजुकेशन विजेता रहा. वहीं लड़कियों के वॉलीबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस की टीमें आमने-सामने रहीं.

बैडमिंटन में भी रोमांचक मुकाबले

लड़कियों के बैडमिंटन सिंगल्स में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस को हराकर जीत दर्ज की. वहीं, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन ने स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस के खिलाफ मुकाबला अपने नाम किया. लड़कियों के बैडमिंटन डबल्स के फाइनल में स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस की टीमें पहुंचीं. जबकि लड़कों के बैडमिंटन डबल्स के फाइनल में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने जगह बनाई. खेलोत्सव के दूसरे दिन खिलाड़ियों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और उत्साह साफ दिखाई दिया. विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया.

Also Read: टाटा स्टील वायर डिवीजन में ‘गैस संकट’ का असर अब थाली पर, कैंटीन के मेनू में भारी कटौती

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles