Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

फेसबुक पर हथियार लहराते फोटो वायरल:युवक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस


आदापुर: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हथियार लहराते हुए एक युवक की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आदापुर थाना क्षेत्र के एक युवक को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संबंधित युवक आदापुर थाना क्षेत्र का निवासी है। जानकारी मिलते ही आदापुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक के घर पर छापेमारी की और उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, छापेमारी के दौरान घर से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान झिटकहिया गांव निवासी राजकिशोर राय के पुत्र विकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में विकेश कुमार यादव ने बताया कि वायरल फोटो में दिख रहा हथियार फिलहाल उसके पास नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हथियार की बरामदगी के लिए विकेश की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल फोटो में दिखाया गया हथियार असली है या नकली। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles