Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल एसटीएफ ने हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी आदित्य को हावड़ा से किया गिरफ्तार

बंगाल एसटीएफ ने हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी आदित्य को हावड़ा से किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कथित जासूसी नेटवर्क की जांच के सिलसिले में सोमवार को हावड़ा से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध गुर्गे हमीम मंडल के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

आदित्य सिंह उर्फ राजू हावड़ा से पकड़ाया

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है. हमीम मंडल और उसकी कथित सहयोगी अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर उसे हावड़ा के बेलिलियस रोड से पकड़ा गया.

नेटवर्क के अन्य लोगों की पहचान में जुटी एसटीएफ

अधिक विवरण साझा न करते हुए एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- जांच के दौरान मिले सटीक सुरागों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गयी है. अब हमारा ध्यान इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने पर केंद्रित है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान मॉड्यूल तैयार कर रहा था हमीम मंडल, निशाने पर थे 6 मंत्री

आदित्य ने हमीम को दी मंत्री और उसके बेटे की जानकारी

जांचकर्ताओं को संदेह है कि आदित्य एक ऑनलाइन गेमिंग मंच के जरिये हमीद मंडल उर्फ हमीम मंडल के संपर्क में आया और बाद में इस कथित साजिश में शामिल हो गया. एसटीएफ अधिकारी ने कहा कि उस पर शहरी विकास राज्यमंत्री उमेश राय और उनके बेटे से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और उसे आरोपी के साथ साझा करने का संदेह है.

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप के लिए खूबसूरत युवतियों का गैंग तैयार कर रहा था हमीम मंडल

अब तक 3 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने इस मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. सबसे पहले बर्धमान शहर से हमीद मंडल उर्फ हमीम को गिरफ्तार किया गया था. उससे पूछताछ के बाद झारखंड के साहिबगंज से उसकी गर्लफ्रेंड और बंगाल के मंत्री के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने वाली अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया गया. अब हावड़ा से तीसरी गिरफ्तारी आदित्य की हुई है.

The post बंगाल एसटीएफ ने हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी आदित्य को हावड़ा से किया गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles