Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल के मंदिर भी चोरों के निशाने पर, बर्धमान के प्राचीन सर्वमंगला मंदिर में चोरी

बंगाल के मंदिर भी चोरों के निशाने पर, बर्धमान के प्राचीन सर्वमंगला मंदिर में चोरी

बर्धमान से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

पूर्व बर्धमान जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पहले एक सूने मकान में बेटी की शादी के लिए रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया, वहीं अब शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध श्रीश्री मां सर्वमंगला मंदिर को भी चोरों ने अपना निशाना बना लिया है. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से आम लोगों और श्रद्धालुओं में भय और आक्रोश का माहौल है.

दान पेटी तोड़कर ले गये नकदी

बर्धमान सदर थाना क्षेत्र स्थित श्रीश्री मां सर्वमंगला मंदिर में मंगलवार सुबह चोरी की वारदात का खुलासा हुआ. चारों ने रात के अंधेरे में मंदिर में घुसकर चार दानपात्र (प्रणामी बॉक्स) तोड़ दिए और उनमें रखी नकदी लेकर फरार हो गये. घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दानपात्र के अलावा मंदिर से कोई अन्य कीमती सामान तो चोरी नहीं हुआ. इस संबंध में ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है.

लगातार हो रही चोरी की वारदात

इससे पहले नूतनग्राम के सिजेपाड़ा इलाके में भी चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया था. गृहस्वामी शेख राजू परिवार के साथ रिश्तेदार के निधन पर बीरभूम के सिउड़ी गए थे. वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से करीब चार तोला सोना, 25 तोला चांदी के आभूषण तथा बेटी की शादी के लिए रखी नकदी गायब थी. घटना से परिवार सदमे में है और उनका कहना है कि शादी की तैयारियों के बीच हुई इस चोरी ने उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों में पुलिस को लेकर गुस्सा

दोनों मामलों में बर्धमान सदर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शहर के सबसे व्यस्त इलाके में स्थित प्राचीन सर्वमंगला मंदिर भी सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों के घरों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

Also Read: तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

The post बंगाल के मंदिर भी चोरों के निशाने पर, बर्धमान के प्राचीन सर्वमंगला मंदिर में चोरी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles