Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव परिणाम 2026: सबसे पहले इन 3 सीटों पर जीती भाजपा, तृणमूल का भी खाता खुला

बंगाल चुनाव परिणाम 2026: सबसे पहले इन 3 सीटों पर जीती भाजपा, तृणमूल का भी खाता खुला

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने लगे हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. जिन तीन सीटों पर सबसे पहले भाजपा को जीत मिली, उसमें आसनसोल दक्षिण, मोंतेश्वर और भाटार शामिल हैं. आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से अग्निमित्रा पॉल जीत गयीं हैं. मोंतेश्वर में सैकत पांजा ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और मंत्री सिद्दिकुल्लाह चौधरी को पराजित कर दिया है. मुर्शिदाबाद के भगवानगोला में रेयात हुसैन सरकार ने तृणमूल कांग्रेस का खाता खोला.

भगवानगोला में खुला टीएमसी का खाता

भगवानगोला विधानसभा सीट पर रेयात हुसैन सरकार ने 56,407 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. रेयात को 1,05,997 वोट मिले. इस सीट पर दूसरे नंबर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महमदुल हसन रहे. उनको 49,590 वोट मिले. कांग्रेस की अंजु बेगम 29,440 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं. भाजपा के भास्कर सरकार को यहां मात्र 23,104 वोट मिले और वह चौथे नंबर पर रहे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव परिणाम 2026: भाजपा के इन 192 उम्मीदवारों ने बनायी बढ़त, सिलीगुड़ी में शंकर घोष सबसे बड़े अंतर से जीत की ओर

मोंतेश्वर में हारे सिद्दिकुल्लाह चौधरी

भाजपा के सैकत पांजा ने मोंतेश्वर विधानसभा सीट पर 96,559 लाकर तृणमूल के सिद्दिकुल्लाह चौधरी को 14,798 वोटों से हरा दिया. तीसरे नंबर पर माकपा के अनुपम घोष रहे. उनको 18,192 वोट मिले.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Election Result 2026: भाटार में करफा सोमेन ने कोरेन को पराजित किया

भाटार विधानसभा सीट पर करफा सोमेन ने 98,820 वोट लाकर टीएमसी के कोनेर शांतनु को 6,528 वोटों से हरा दिया. कोनेर को 92,292 वोट मिले. इस सीट पर भी तीसरे नंबर पर माकपा रही. पार्टी की हसीना खातून को यहां 12,839 वोट मिले.

इसे भी पढ़ें : Bengal Election Result LIVE: बंगाल में बीजेपी 190 पार, आसनसोल में जमकर बवाल, टीएमसी दफ्तर को लगाई गई आग

आसनसोल दक्षिण से लगातार दूसरी बार विधायक बनीं अग्निमित्रा पॉल

फैशन डिजाइनर से नेता बनीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल के कद्दावर नेता तापस बनर्जी को आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर पराजित कर अपना लोहा मनवा लिया है. अग्निमित्रा पॉल ने तापस को 40,839 वोटों से शिकस्त दी. आसनसोल की अग्नि दीदी को 1,19,582 वोट मिले. तापस को 78,743 और माकपा की शिल्पी चक्रवर्ती को 10,390 वोट मिले.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत, काउंटिंग के बीच टीएमसी उम्मीदवारों ने लगाये धांधली के आरोप, कहा- कुछ गड़बड़ है…

बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा क्यों है सबसे भारी?

काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण

The post बंगाल चुनाव परिणाम 2026: सबसे पहले इन 3 सीटों पर जीती भाजपा, तृणमूल का भी खाता खुला appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles