Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने TMC और BJP के खिलाफ जारी किया ‘जनता का आरोपपत्र’

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने TMC और BJP के खिलाफ जारी किया ‘जनता का आरोपपत्र’

Congress Janta Chargesheet: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के घमासान के बीच कांग्रेस ने एक नया मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी करते हुए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, दोनों को एक साथ कटघरे में खड़ा कर दिया.

सात पेज की चार्जशीट में कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि बंगाल की जनता ‘राज्य स्तर पर कुशासन’ और ‘राष्ट्रीय स्तर पर उपेक्षा’ की दोहरी मार झेल रही है. इस आरोपपत्र के जरिये कांग्रेस ने खुद को राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश की है.

ममता बनर्जी सरकार पर प्रहार : सिंडिकेट राज और घोटाले

कांग्रेस ने तृणमूल (All India Trinamool Congress – AITC) सरकार के कार्यकाल को ‘विश्वासघात’ करार देते हुए कई गंभीर आरोप लगाये हैं.

  • संस्थागत भ्रष्टाचार : आरोपपत्र में सारधा (Sardha Scam) और रोज वैली चिट फंड स्कैम (Rose Valley Chit Fund Scam), स्कूल भर्ती घोटाला (School Service Commission Scam) और राशन वितरण (Ration Scam) में हुई अनियमितताओं को संस्थागत भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बताया गया है.
  • कानून व्यवस्था : कांग्रेस ने राज्य में बढ़ते ‘सिंडिकेट राज’ और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के मुद्दों पर सरकार को घेरा है.
  • सांप्रदायिक अशांति : कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान शासन में राज्य के भीतर सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्र की भाजपा सरकार पर बंगाल विरोधी भावना का आरोप

कांग्रेस ने सिर्फ राज्य सरकार ही नहीं, बल्कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी तीखे हमले किये हैं.

  • निधि की घेराबंदी : केंद्र सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह जान-बूझकर बंगाल की कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित फंड को रोक रही है.
  • सांस्कृतिक हमला : कांग्रेस के मुताबिक, भाजपा व्यवस्थित रूप से ‘बंगाल विरोधी भावना’ को बढ़ावा दे रही है और राज्य की भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव का पहला चरण : दागी और धनी उम्मीदवारों का दबदबा, BJP के 70 प्रतिशत प्रत्याशी दागी, TMC के सबसे अमीर

जनता जवाबदेही चाहती है, दोषारोपण नहीं : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बंगाल की जनता अब टीएमसी और भाजपा के बीच चल रही ‘ब्लेम गेम’ (दोषारोपण) की राजनीति से तंग आ चुकी है. उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों ने बंगाल को निराश किया है और अब जनता इनसे जवाबदेही की हकदार है. कांग्रेस का यह ‘जनता का आरोपपत्र’ असल में उन मुद्दों का संकलन है, जिनसे राज्य का आम नागरिक रोजाना जूझ रहा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 1100 अधिकारियों के ट्रांसफर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, चीफ जस्टिस ने की गंभीर टिप्पणी

Congress Janta Chargesheet: वोटर को अपनी ओर खींचने की कोशिश

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का यह कदम मतदाताओं, विशेषकर उन लोगों को अपनी ओर खींचने की रणनीति मानी जा रही है, जो टीएमसी और भाजपा दोनों से दूरी बनाना चाहते हैं. अब देखना यह है कि 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में इस आरोपपत्र का कितना असर दिखता है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: ‘सांप-सीढ़ी’ वाली सियासत, दुर्गापुर में TMC बांट रही लूडो, पिला रही कोल्ड ड्रिंक्स

उत्तर बंगाल में गरजे हिमंता बिस्व सरमा, घुसपैठ, बीफ और चाय श्रमिकों पर ममता बनर्जी को घेरा

भवानीपुर में वोटर लिस्ट से 40 फीसदी मुस्लिम गायब, गुजराती वोट बैंक भी नाराज, ‘गढ़’ बचा पायेंगी ममता बनर्जी?

बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए EVM-VVPAT तैयार, 44378 पोलिंग स्टेशनों पर 23 अप्रैल को वोट

The post बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने TMC और BJP के खिलाफ जारी किया ‘जनता का आरोपपत्र’ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles