Home india बंगाल चुनाव 2026 से पहले अब्दुर रहीम काजी ने टीएमसी को दिया...

बंगाल चुनाव 2026 से पहले अब्दुर रहीम काजी ने टीएमसी को दिया झटका, कांग्रेस के टिकट पर बादुरिया से ठोकेंगे ताल

0
बंगाल चुनाव 2026 से पहले अब्दुर रहीम काजी ने टीएमसी को दिया झटका, कांग्रेस के टिकट पर बादुरिया से ठोकेंगे ताल

Baduria MLA Abdul Rahim Kazi Joins Congress: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण के बीच सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) को उत्तर 24 परगना जिले में झटका लगा है. बादुरिया से निवर्तमान विधायक अब्दुर रहीम काजी ने सोमवार को औपचारिक रूप से टीएमसी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया. टिकट कटने से नाराज काजी ने महज 24 घंटे के भीतर ‘दीदी’ का साथ छोड़ ‘हाथ’ थामकर जिले के राजनीतिक समीकरण बदल दिये.

पिता की विरासत की ओर लौटा हूं : काजी

नयी दिल्ली में कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार की मौजूदगी में काजी ने पार्टी की सदस्यता ली. इस भावुक मौके पर काजी ने कहा- मेरे पिता ने 50 साल तक कांग्रेस की सेवा की. मैं तृणमूल कांग्रेस में जरूर था, लेकिन आज कांग्रेस में शामिल होकर ऐसा लग रहा है जैसे अपने घर लौट आया हूं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बादुरिया सीट पर अब दिलचस्प होगा मुकाबला

अब्दुर रहीम काजी अब बादुरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. रविवार को ही उन्होंने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि काजी के आने से उत्तर 24 परगना में पार्टी को मजबूती मिलेगी. उनके जनसेवा के ट्रैक रिकॉर्ड का लाभ आगामी चुनावों में पार्टी को मिलेगा.

TMC के लिए क्यों है बड़ी चिंता की बात?

उत्तर 24 परगना की बादुरिया सीट पर अब्दुर रहीम काजी की अपनी मजबूत पकड़ मानी जाती है. टीएमसी ने उनका टिकट काटकर नये चेहरे को तरजीह दी और अब ऐसा लग रहा है कि पार्टी को यह दांव भारी पड़ सकता है, क्योंकि काजी अब सीधे तौर पर सत्ताधारी दल के वोट बैंक में सेंध लगायेंगे.

इसे भी पढ़ें

हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी से मिलाया हाथ, बंगाल चुनाव में AIMIM से हुआ गठबंधन

विस चुनाव में तृणमूल-भाजपा के लिए अस्तित्व की लड़ाई

मुर्शिदाबाद जिला परिषद से तृणमूल सदस्य का इस्तीफा

तृणमूल के कई उम्मीदवारों के नाम सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट में नहीं, मंत्री गुलाम रब्बानी को लेकर बढ़ा विवाद

The post बंगाल चुनाव 2026 से पहले अब्दुर रहीम काजी ने टीएमसी को दिया झटका, कांग्रेस के टिकट पर बादुरिया से ठोकेंगे ताल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version