Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में एटिंग स्कूल खोलना चाहते हैं अनुपम खेर, बंगाल पहुंचते ही शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात

बंगाल में एटिंग स्कूल खोलना चाहते हैं अनुपम खेर, बंगाल पहुंचते ही शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात

Anupam Kher : कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर आजकल कोलकाता में हैं. गुरुवार शाम को वो कोलकाता पहुंचे. अनुपम बंगाली में एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम ‘शुरू ते शुरू’ है. कोलकाता पहुंचते ही अनुपम खेर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अनुपन खेर ने कहा कि वो बंगाल में एक एटिंग स्कूल खोलना चाहते हैं. इसको लेकर सीएम से सकारात्मक बातचीत हुई है. अनुपम ने कहा- मुख्यमंत्री यहां जो बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, वह वाकई एक अच्छी पहल है. बंगाल में विकास की अपार संभावनाएं हैं.

26 साल बाद कर रहे बंगाली में फिल्म

पत्रकारों से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा- 26 साल बाद हम बंगाली में फिल्म में काम कर रहे हैं. मैंने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है. मैं 26 साल पहले मैंने ऋतपर्णो घोष की फिल्म ‘बारीवाली’ में अभिनय किया था. मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने हमें शुभकामनाएं दी हैं. इस फिल्म का नाम ‘शुरुआत से’ है. मैंने मुख्यमंत्री से भी यही कहा है, शुरुआत से शुरू करें. मैंने सब कुछ यहीं से सीखा है. लेकिन नए युग में आप बंगाल को किस नजरिए से देखते हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गंजे सिर पर व्यंग

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस की वापसी के बारे में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा-सिर के ऊपर आकाश और पैरों के नीचे की ज़मीन एक हो सकती है. आकाश समुद्र में भी विलीन हो सकता है. अनुपम खेर के गंजे सिर पर भी बाल उग सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस बंगाल में वापस नहीं आएगी. अनुपम खेर भी उन्हें जवाब देते हुए नजर आए. उन्होंने भी मजाकिया लहजे में कहा-क्या आप देखना चाहते हैं कि मेरे सिर पर बाल उग आए हैं.

Also Read: बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे खुले, इस तारीख से इन जगहों पर मिलेगा वीजा

The post बंगाल में एटिंग स्कूल खोलना चाहते हैं अनुपम खेर, बंगाल पहुंचते ही शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles