Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में चल रहे SIR के बीच कचरे में मिला सैकड़ों वोटर कार्ड, मौके पर पहुंची पुलिस

बंगाल में चल रहे SIR के बीच कचरे में मिला सैकड़ों वोटर कार्ड, मौके पर पहुंची पुलिस

SIR: कोलकाता. बंगाल में एक ओर SIR की सुनवाई चल रही है और नये वोटर लिस्ट का लोगों को इंतजार है तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड कचरे से बरामद हो रहे हैं. मामला बंगाल के आसनसोल का है. आसनसोल के रानीगंज इलाके के चिनकुटी मोड़ के पास एक कचरे के ढेर में बहुत सारे वोटर कार्ड मिले हैं. इस घटना से इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी है. कोई इसे प्रशासनिक गड़बड़ी बता रहा है तो कोई इसे राजनीतिक दलों की कारगुजारी कह रहा है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी वोटर कार्ड जब्त कर लिया है. मामले की जांच चल रही है.

कैसे मिली कचरे में कार्ड की जानकारी

मामले के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय युवक स्टेशन से घर लौट रहा था. तभी उसके भाई ने फोन करके बताया कि उसका वोटर कार्ड कचरे में पड़ा हुआ है. जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा कि वाकई उसके नाम का वोटर कार्ड वहां पड़ा था. हालांकि, लड़के का दावा है कि उसका वोटर कार्ड घर पर सुरक्षित है और उसने इसे किसी को इस्तेमाल के लिए नहीं दिया है. कचरे में मिला वोटर कोर्ड असली नहीं है. वोटर कार्ड को देखने से जरूर यह असली कार्ड जैसा ही दिख रहा है. किसने क्यों और कब इसे कचरे में फेंका है, इसकी अब तक जानकारी नहीं मिल पायी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आखिर कहां से आया वोटर कार्ड

इस घटना के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में वोटर कार्ड वहां कैसे पहुंचा. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कोई पुराना वोटर कार्ड जमा करके नया कार्ड बनवाता है, तो नियम के मुताबिक पुराने कार्ड को नष्ट कर दिया जाना चाहिए. यह काम संबंधित दफ्तर में ही होना चाहिए. लेकिन इस तरह खुले में कचरे के ढेर में कार्ड फेंकना सही नहीं है. लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया है. चुनाव के माहौल के बीच इस घटना ने सबको चौंका दिया है. स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि यह किसी राजनीतिक कार्यकर्ता की कारगुजारी भी हो सकती है. बहरहाल, पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: बंगाल में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध बम होने की सूचना, सैंथिया के पास रोकी गयी ट्रेनों की आवाजाही

The post बंगाल में चल रहे SIR के बीच कचरे में मिला सैकड़ों वोटर कार्ड, मौके पर पहुंची पुलिस appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles