Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले बारिश का अलर्ट, जानें कहां

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक नया क्षेत्र बनने के कारण दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना है. मौसम का एक सिस्टम म्यांमार के दक्षिणी तटीय इलाकों और उससे सटे क्षेत्रों में बना है और अभी यह म्यांमार तट के पास केंद्रित है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में इसके कम दबाव का क्षेत्र में बदलने और मजबूत होने की संभावना है. अगर यह सिस्टम कम दबाव के क्षेत्र में बदलता है, तो इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद है.

मौसम के सिस्टम का बंगाल पर क्या होगा असर?

मौसम के इस बदलते सिस्टम को देखते हुए मछुआरों को म्यांमार-बांग्लादेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में न जाने की सलाह दी गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अलीपुर क्षेत्रीय मौसम कार्यालय का कहना है कि इस दबाव का पश्चिम बंगाल पर सीधा असर पड़ने की संभावना कम है. हालांकि, इसके आगे बढ़ने से राज्य पर थोड़ा असर पड़ सकता है.

डीप डिप्रेशन की वजह से बंगाल में हुई थी भारी बारिश

पिछले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य हिस्से में बने एक गहरे दबाव के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हुई थी. इस दौरान कोलकाता में भी लंबे समय तक बारिश होती रही. इसके बाद यह गहरा दबाव तट की ओर बढ़ा और आंध्रप्रदेश-ओडिशा तट से टकराया. शनिवार से इसका असर कम हो गया है, जिससे राज्य भर में बारिश में काफी कमी आयी है.

ये भी पढ़ें: झारग्राम में नदी निगल रही सड़क : बारिश से बढ़ा सुवर्णरेखा का जलस्तर, गोपीबल्लभपुर में 50–60 मीटर तक कटाव

समुद्र में 45 से 55 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने कहा है कि अभी पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर आंधी-तूफान के कोई संकेत नहीं हैं. हालांकि, सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ मौसम का पूर्वानुमान बदल सकता है. अलीपुर स्थित मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि म्यांमार के दक्षिणी तटीय इलाकों और उससे सटे क्षेत्रों में कम दबाव का एक क्षेत्र बना है.

यह अंडमान सागर में आगे बढ़ा और रविवार दोपहर तक एक स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया. इसके सोमवार तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कम दबाव में बदलने की उम्मीद है. इसके असर से इस इलाके में समुद्र के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का अलर्ट : दक्षिण बंगाल पर भारी 48 घंटे, 7 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

3 दिन तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

फिलहाल, सोमवार से बुधवार तक म्यांमार-बांग्लादेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में काम करने वाले मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गयी है. पश्चिम बंगाल तट के लिए अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles