
मुख्य बातें
Suvendu Adhikari: हल्दिया. बंगाल की चर्चित और हाइ वोल्टेज सीटों में शामिल नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी चरम पर है. यहां भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने उनके पूर्व सहयोगी पवित्र कर को मैदान में उतारा है. मुकाबला बेहद दिलचस्प और सीधा माना जा रहा है. 23 अप्रैल को पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले अधिकारी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है.
नंदीग्राम में रेल सेवा शुरू कराने का आश्वासन
उन्होंने नंदीग्राम में सुबह से रात तक सात चुनावी कार्यक्रम किये. अमदाबाद के सुबदी मंगेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित सभा में उन्होंने तृणमूल पर निशाना साधा और कहा कि नंदीग्राम पूरे राज्य को दिशा देगा. फिर यहां से तृणमूल की हार होगी. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पूरे राज्य में प्रचार के चलते वह ज्यादा समय नहीं दे पा रहे, लेकिन नंदीग्राम की जनता पर उन्हें पूरा भरोसा है. उन्होंने 2021 की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार भी जनता वैसा ही समर्थन देगी. चुनावी वादों में सबसे प्रमुख रहा नंदीग्राम में रेल सेवा शुरू कराने का आश्वासन.
एक हजार जमीनदाताओं को मिल चुकी है नौकरी
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जीत के बाद लंबित रेल लाइन परियोजना को पूरा कराकर क्षेत्र में ट्रेन चलवाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि इस परियोजना से जुड़े जमीनदाताओं में से करीब एक हजार लोगों को पहले ही नौकरी मिल चुकी है, जबकि करीब 400 लोग अब भी वंचित हैं. इन सभी को रोजगार दिलाने का वादा भी उन्होंने किया. उन्होंने यह भी कहा कि रेल परियोजना से नंदीग्राम में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शुभेंदु ने खुद को बताया स्थानीय
खुद को स्थानीय बताते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह यहीं के निवासी हैं और किराये के घर में रहते हैं. उन्होंने सोनाचूड़ा में राम मंदिर निर्माण और भांगाबेड़िया में शहीद स्मारक बनाने का भी जिक्र किया. सभा के अंत में उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नंदीग्राम में विकास, शांति और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए वे भाजपा का समर्थन करें.
Also Read: “मैं उनकी खाल उतारकर ढोल बनाऊँगा”, TMC उम्मीदवार हुमायूं कबीर की विपक्ष को चेतावनी
The post बंगाल में भाजपा देगी नौकरी, नंदीग्राम में रेल लाने का शुभेंदु अधिकारी ने किया वादा appeared first on Prabhat Khabar.


