Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में मानसून की विषम चाल : उत्तर बंगाल और तटीय जिलों में झमाझम बारिश, 7 जिलों पर सूखे का संकट, जानें जिलेवार आंकड़े

बंगाल में मानसून की विषम चाल : उत्तर बंगाल और तटीय जिलों में झमाझम बारिश, 7 जिलों पर सूखे का संकट, जानें जिलेवार आंकड़े

West Bengal Monsoon Rain Report: पश्चिम बंगाल में अब तक 461.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो लंबी अवधि के औसत से केवल 1 प्रतिशत कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र कोलकाता ने सोमवार को यह जानकारी दी.

7 जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा

मौसम विभाग ने 1 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक के पश्चिम बंगाल के जिलावार मौसमी वर्षा के आंकड़े जारी किये हैं. यह बताता है कि राज्य में सामान्य वर्षा हुई है. बावजूद इसके, जिला स्तर पर मानसून का वितरण काफी असमान रहा. तटीय जिलों और उत्तरी पहाड़ों में जमकर वर्षा हुई. राज्य के 7 जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा के कारण खेती पर असर पड़ता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में विकराल हुआ मानसून, IMD ने जारी किया उत्तर और दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा का अलर्ट

इन जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा

पश्चिम बंगाल के तटीय और उससे सटे मैदानी जिलों में मानसूनी हवाओं की बदौलत औसत से अधिक वर्षा हुई है. यहां सामान्य से 20 से 59 फीसदी तक अधिक वर्षा हुई है. जिलावार आंकड़ा यहां देखें.

इन 3 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा

  1. पश्चिम मेदिनीपुर में 473.0 मिमी (+26 प्रतिशत)
  2. हावड़ा में 461.2 मिमी (+24 प्रतिशत)
  3. उत्तर 24 परगना में 489.7 मिमी (+23 प्रतिशत)

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मानसून का प्रकोप : 5 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी’ वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन और नदियों में उफान का खतरा

इन जिलों में हुई सामान्य वर्षा

राज्य के अधिकांश शहरी और उत्तरी जिलों में मानसून की सामान्य प्रगति बनी हुई है. इन जिलों में कहीं सामान्य से 19 फीसदी कम वर्षा हुई है, तो कहीं सामान्य से 19 फीसदी अधिक. जिलावार आंकड़े यहां देखें.

  1. अलीपुरदुआर में 1335.6 मिलीमीटर (+9 प्रतिशत)
  2. जलपाईगुड़ी में 1139.9 मिलीमीटर (-2 प्रतिशत)
  3. दार्जिलिंग में 1129.6 मिलीमीटर (+8 प्रतिशत)
  4. कूचबिहार में 1044.8 मिलीमीटर (+11 प्रतिशत)
  5. कलिम्पोंग में 789.5 मिलीमीटर (-10 प्रतिशत)
  6. कोलकाता में 493.2 मिलीमीटर (+11 प्रतिशत)
  7. हुगली में 418.4 मिलीमीटर (+14 प्रतिशत)
  8. दक्षिण 24 परगना में 417.8 मिलीमीटर (-10 प्रतिशत)
  9. पूर्व मेदिनीपुर में 409.3 मिलीमीटर (+2 प्रतिशत)
  10. पूर्व बर्धमान में 379.2 मिलीमीटर (+9 प्रतिशत)
  11. दक्षिण दिनाजपुर में 350.0 मिलीमीटर (-11 प्रतिशत)
  12. बांकुड़ा में 337.1 मिलीमीटर (-12 प्रतिशत)
  13. नदिया में 293.3 मिलीमीटर (-14 प्रतिशत)

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मानसून का प्रकोप : 14 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, उमस से लोग परेशान

कम वर्षा वाले बंगाल के 7 जिले

पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में वर्षा की भारी कमी रही. इन जिलों में सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है. इन इलाकों में कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. जिलावार वर्षा के आंकड़े यहां देखें.

  1. बीरभूम में 229.8 मिमी (-39 प्रतिशत)
  2. पुरुलिया में 225.3 मिमी (-37 प्रतिशत)
  3. उत्तर दिनाजपुर में 363.4 मिमी (-35 प्रतिशत)
  4. मुर्शिदाबाद में 228.8 मिमी (-34 प्रतिशत)
  5. मालदा में 267.3 मिमी (-32 प्रतिशत)
  6. झाड़ग्राम में 257.1 मिमी (-32 प्रतिशत)
  7. पश्चिम बर्धमान में 288.4 मिमी (-21 प्रतिशत)

ये भी पढ़ें: कोलकाता का मौसम : 13 जुलाई को हो सकती है भारी वर्षा-वज्रपात, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

उत्तर बंगाल के 4 जिलों में 1000 मिमी से अधिक वर्षा

IMD के आंकड़े स्पष्ट बता रहे हैं कि उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर, कूचबिहार, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिले में 1000 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है. बीरभूम, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में अब तक सूखे जैसी स्थिति है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में बनने वाली प्रणालियों से इन पिछड़े जिलों में बारिश की स्थिति सुधर सकती है.

The post बंगाल में मानसून की विषम चाल : उत्तर बंगाल और तटीय जिलों में झमाझम बारिश, 7 जिलों पर सूखे का संकट, जानें जिलेवार आंकड़े appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles