Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में लो प्रेशर और साइक्लोन का असर, गरज-चमक के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

Aaj Ka Mausam: पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय साइक्लोन का असर मंगलवार को समूचे राज्य में देखने को मिलेगा. इसके असर से उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने दक्षिण बंगाल के लिए येलो अलर्ट और उत्तर बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट के साथ-साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है.

दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. अलीपुरदुआर, कूचबिहार और कलिम्पोंग जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी है.

दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ वर्षा का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण बंगाल में अधिकतर जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना जिलों में एक-दो जगहों पर वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. इतना ही नहीं, दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी कुछ जगहों पर आंधी, गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है. इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, पश्चिम बंगाल में 1 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान

पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया

पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और उससे सटे ओडिशा के उत्तर तटीय क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया सोमवार को भी उसी इलाके में बना था. इससे संबद्ध साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर था, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर दिख रहा है. अगले 12 घंटे में इसके ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल के पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है.

निम्न दबाव क्षेत्र के मध्य में है मानसून ट्रफ

मौसम विभाग ने बताया है कि अमृतसर, पटियाला, नजीबाबाद, बस्ती से गुजर रहा मानसून ट्रफ गांगेय पश्चिम बंगाल में बने लो प्रेशर यानी निम्न दबाव के क्षेत्र के सेंटर में है. इसके साथ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की रेखा भी गुजर रही है, जिसका विस्तार गांगेय पश्चिम बंगाल से ओडिशा, बंगाल की खाड़ी, उत्तर प्रदेश से लेकर झारखंड और बिहार तक देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 15 दिन आफत की बारिश! जानें कहां होगी सबसे ज्यादा वर्षा और कैसा रहेगा मौसम

बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

इन मौसमी परिस्थतियों की वजह से अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (70 से 200 मिलीमीटर) होने की संभावना है. अगले 48 घंटे के दौरानदक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी वर्षा (70 से 110 मिलीमीटर) होने की संभावना है. उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में 4 सितंबर तक वर्षा होती रहेगी, ऐसी संभावना आरएमसी कोलकाता ने व्यक्त की है.

दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में भारी वर्षा

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण बंगाल के अधिकतर जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक या दो जगहों पर भारी वर्षा हुई. उत्तर बंगाल के जिलों में अधिकतर जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों में एक या दो जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें: Weather Update : बंगाल में बारिश से अभी राहत नहीं, कोलकाता से लेकर दार्जिलिंग तक अलर्ट

दक्षिण बंगाल में सबसे ज्यादा वर्षा दीघा और सागर द्वीप में

जगह का नाम जिला वर्षापात
दीघा पूर्व मेदिनीपुर 7 मिलीमीटर
सागर द्वीप दक्षिण 24 परगना 7 मिलीमीटर
दुर्गाचक पूर्व मेदिनीपुर 6 मिलीमीटर
तुसुमा पुरुलिया 4 मिलीमीटर
सुरी बीरभूम 3 मिलीमीटर
मुराराई बीरभूम 3 मिलीमीटर
लालगढ़ झारग्राम 3 मिलीमीटर
कोंटाई पूर्व मेदिनीपुर 3 मिलीमीटर
जंगीपुर मुर्शिदाबाद 2 मिलीमीटर
कल्याणी नदिया 2 मिलीमीटर
कंसावती डैम बांकुड़ा 2 मिलीमीटर
पुरुलिया पुरुलिया 2 मिलीमीटर
झारग्राम झारग्राम 2 मिलीमीटर
खारीद्वार पुरुलिया 2 मिलीमीटर

उत्तर बंगाल में सबसे ज्यादा वर्षा झालौंग में

जगह का नाम जिला वर्षापात
झालोंग कलिम्पोंग 11 मिलीमीटर
रोंगो कलिम्पोंग 8 मिलीमीटर
चालौनी टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 7 मिलीमीटर
बारोभिषा अलीपुरदुआर 6 मिलीमीटर
माथाभांगा कूचबिहार 4 मिलीमीटर
रायडाक टी इस्टेट अलीपुरदुआर 4 मिलीमीटर
गुड होप टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 4 मिलीमीटर
सूनगाची टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 4 मिलीमीटर
जुरानटी टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 4 मिलीमीटर
हिला टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 4 मिलीमीटर
डामडीम टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 4 मिलीमीटर
बैंतगुड़ी टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 4 मिलीमीटर
जयबीरपाड़ा टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 3 मिलीमीटर
मोगुलकाटा टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 3 मिलीमीटर
डीमा टी इस्टेट अलीपुरदुआर 3 मिलीमीटर
बारादीघी टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 3 मिलीमीटर
सरस्वतीपुर टी इस्टेट जलपाईगुड़ी 3 मिलीमीटर
लावा कलिम्पोंग 3 मिलीमीटर
संकोस टी इस्टेट अलीपुरदुआर 3 मिलीमीटर
न्यूलैंड्स टी गार्डेन अलीपुरदुआर 3 मिलीमीटर

The post बंगाल में लो प्रेशर और साइक्लोन का असर, गरज-चमक के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles