Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंदियों की सुविधा व सुरक्षा प्रबंधन का अधिकारियों ने जायजा लिया

भास्कर न्यूज|गुमला मंडल कारा गुमला में बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने कारा की व्यवस्थाओं, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण का नेतृत्व पीडीजे अजीत कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां, झालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडल कारा के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवासन कक्षों, रसोईघर, चिकित्सा इकाई, पेयजल, स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, कारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में जाकर बंदियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं, शिकायतों, उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों ने अपनी आवश्यकताओं, समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर अधिकारियों ने कारा प्रशासन को प्राप्त शिकायतों, समस्याओं की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीडीजे ने कहा कि बंदियों के अधिकारों की रक्षा करना कारा प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। डीसी ने कारा परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने की बात कही। एसपी ने मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles