Saturday, May 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आज

मझिआंव| आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में 23 मई को शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पुलिस निरीक्षक एवं अंचलाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा दोनों समुदायों के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles