Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में अवैध हथियारों के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस ने देसी पिस्तौल, दो कट्टा और 15 कारतूस बरामद किए


बक्सर पुलिस ने संभावित आपराधिक घटना को समय रहते विफल करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके घर से एक देसी पिस्तौल, दो देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रखी थी। गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष टीम सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौरव पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि 5 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवपुरी मोहल्ला निवासी वरुण मिश्रा अपने भाइयों के साथ मिलकर किसी आपराधिक घटना की साजिश रच रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि उसके पास अवैध हथियार मौजूद हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में नगर थाना पुलिस, डीआईयू और सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया। पुलिस पहुंची तो एक आरोपी फरार, दो घर में मिले विशेष टीम ने शिवपुरी मोहल्ले स्थित संदिग्ध के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान वरुण मिश्रा के रूप में हुई। वहीं घर के अंदर शिवानंद मिश्रा उर्फ पहाड़ी मिश्रा और प्रिंस मिश्रा मौजूद मिले। इसके बाद पुलिस ने पूरे घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी में मिले हथियार और कारतूस तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से एक देसी पिस्तौल, दो देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए और इनका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था। मारपीट का बदला लेने की थी तैयारी एसडीपीओ गौरव पाण्डेय ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार शिवानंद मिश्रा उर्फ पहाड़ी मिश्रा ने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले बबली दुबे के एक साथी के साथ मारपीट हुई थी। उस घटना में प्रिंस मिश्रा की हड्डी टूट गई थी। उसी का बदला लेने के लिए अवैध हथियारों की व्यवस्था की गई थी और बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने शिवानंद मिश्रा उर्फ पहाड़ी मिश्रा, पिता श्याम सुंदर मिश्रा, निवासी शिवपुरी मोहल्ला, थाना नगर, जिला बक्सर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ नगर थाना में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार आरोपी वरुण मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles