Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी- मां सीता के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की मांग:सांसद ने दिया समर्थन, जमीन देने वालों से कागजात के साथ DM को आवेदन देने की अपील


सीतामढ़ी में मां सीता के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इस मांग को सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने भी अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में भी मां सीता के नाम पर विश्वविद्यालय बनना चाहिए। इसके लिए वे जिले के लोगों के साथ हैं और आगे भी हमेशा साथ रहेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय के लिए जमीन देने की घोषणा करने वालों से अपील की कि वे जमीन के कागजात के साथ जिलाधिकारी को आवेदन दें, ताकि इस दिशा में ठोस पहल हो सके। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि बिना मांगे ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में मां सीता के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की है। यह स्वागत योग्य कदम है। मां सीता केवल सीतामढ़ी की नहीं, बल्कि पूरे देश की आराध्य हैं। उनके नाम पर देश के अलग-अलग हिस्सों में शिक्षण संस्थान स्थापित होना गौरव की बात है। पटना के बाद दिल्ली में भी बने विश्वविद्यालय तो गौरव सांसद ने कहा कि पटना में मां सीता के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा से सीतामढ़ी में विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग कमजोर नहीं होती। अगर दिल्ली में भी मां सीता के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया जाता है, तो यह भी गौरव का विषय होगा। मां सीता के नाम और उनके आदर्शों को देशभर में सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी मां जानकी की जन्मस्थली के रूप में देश-दुनिया में पहचान रखता है। ऐसे में यहां भी उनके नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए। जमीन देने वालों से डीएम को आवेदन देने की अपील सांसद ने कहा कि सीतामढ़ी में विश्वविद्यालय बनाने के लिए जो लोग जमीन देने की घोषणा कर रहे हैं, वे निश्चित तौर पर अपनी जमीन के कागजात के साथ जिलाधिकारी को आवेदन दें। सीतामढ़ी में भी मां सीता के नाम पर विश्वविद्यालय बने, इसके लिए जिले के समस्त लोगों के साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे। सांसद ने इस मांग को आगे बढ़ाने के लिए जनसमर्थन के साथ ठोस पहल की जरूरत पर जोर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles