Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में दो महिलाओं ने रचाई शादी:एक अविवाहित, दूसरी 2 बच्चों की मां, परिवार ने ठुकराया, धमकी का आरोप


बिहार के बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां संध्या देवी और रूबी कुमारी ने सामाजिक परंपराओं को चुनौती देते हुए आपस में विवाह कर लिया है। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है, जहां कुछ लोग इसे प्रेम की मिसाल मान रहे हैं, वहीं कई इसे सामाजिक मान्यताओं के खिलाफ बता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, संध्या देवी पहले से शादीशुदा हैं। उनकी शादी वर्ष 2010 में अतवारु यादव के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, एक 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा। उनके पति बाहर रहकर निजी नौकरी करते हैं। वहीं, रूबी कुमारी अविवाहित हैं और उनके पिता मनोज शाह बगेन गोला में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 15 दिन पहले दोनों में नजदीकियां बढ़ीं
बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले संध्या और रूबी के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों साथ में वीडियो बनाती थीं, जिससे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित अष्टभुजी मंदिर जाकर विधि-विधान से शादी की। शादी के बाद वे बक्सर लौटीं और रामेश्वर नाथ मंदिर में भी एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह की रस्म निभाई। इस संबंध में खास बात यह है कि संध्या देवी ने खुद को पत्नी और रूबी कुमारी ने खुद को पति के रूप में स्वीकार किया है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते थे
हालांकि, दोनों के परिवार इस रिश्ते को मान्यता देने से इनकार कर रहे हैं। संध्या और रूबी का आरोप है कि उनके परिजन उन्हें धमका रहे हैं और घर में घुसने से मना कर दिया है, जिसके कारण वे इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। संध्या देवी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले 16 वर्षों से उनके साथ रह रही थीं, लेकिन इस दौरान पति द्वारा अक्सर मारपीट और प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उनका कहना है कि पति शराब के नशे में उन्हें धमकाते थे और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते थे। संध्या ने यह भी बताया कि उन्होंने तलाक लेने की कोशिश नहीं की, क्योंकि उनके पति इसके लिए तैयार नहीं हैं। पुरुष के साथ विवाह नहीं करना चाहती थीं
वहीं रूबी कुमारी का कहना है कि उन्हें पुरुषों से नफरत है और वे किसी पुरुष के साथ विवाह नहीं करना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने संध्या के साथ जीवन बिताने का फैसला किया और खुद को उनका पति मान लिया। दोनों ने साथ रहने और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया है। फिलहाल इस मामले में बक्सर पुलिस के पास दोनों की ओर से कोई आधिकारिक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles