Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में फिरौती के लिए किडनैपिंग, 3 आरोपी अरेस्ट:बदमाशों ने जबरन उठाया,भाई को किया कॉल ; 6 घंटे में युवक सकुशल बरामद


बक्सर पुलिस ने फिरौती के लिए किए गए एक अपहरण के मामले का महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। एसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित युवक पर आरोपियों का करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया था। कई बार मांगने के बावजूद पैसा वापस नहीं मिलने पर आरोपियों ने बकाया वसूली के लिए अपहरण की साजिश रची। जानें क्या था पूरा मामला… श्मशान घाट से लौटते समय उठाया मामला भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाद गांव का है। यहां के निवासी रामबाबू यादव ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा रितेश कुमार उर्फ मनीष कुमार बक्सर श्मशान घाट से लौट रहा था। इसी दौरान नाथ बाबा मंदिर के पास कुछ बदमाशों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया। युवक के लापता होने के कुछ देर बाद उसके भाई विशाल के मोबाइल पर फिरौती के लिए कॉल आया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की घटना की गंभीरता को देखते हुए बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में औद्योगिक थाना क्षेत्र के गगौरा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी बोले,बाकि यूपी भाग गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपेंद्र कुमार, अजीत मांझी और धीरेंद्र राम के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि उनके अन्य साथी अपहृत युवक को उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बक्सर गोलंबर के पास घेराबंदी की। पुलिस की भनक लगते ही अपहरणकर्ता युवक को छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। एसपी बोले-बकाया वसूलने को अपहरण एसपी शुभम आर्य के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित युवक पर आरोपियों का करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया था। कई बार मांगने के बावजूद पैसा वापस नहीं मिलने पर आरोपियों ने बकाया वसूली के लिए अपहरण की साजिश रची। इस संबंध में बक्सर नगर थाना में कांड संख्या 185/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles