बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया। पीड़ित की पहचान स्थानीय निवासी नौशाद कुरैशी (पिता फजल कुरैशी) के रूप में हुई है, जो पेशे से मिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नौशाद कुरैशी मजदूरी का काम खत्म कर घर लौट रहा था। उसे मेहनताने के रूप में पांच हजार रुपये मिले थे। आरोप है कि गांव के दो नामजद युवकों सहित तीन-चार अज्ञात लोगों ने पैसे लूटने के इरादे से उसे रास्ते में रोका। वे उसे जबरन एक सुनसान जगह ले गए। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने उसके हाथों के नाखून उखाड़ दिए और एक गर्म खुरपी से उसके शरीर के कई हिस्सों को दागा। इस अमानवीय यातना से नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। असहनीय दर्द के बाद परिजनों को बताया घटना के बाद नौशाद किसी तरह अपने घर पहुंचा। डर और सदमे के कारण उसने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन जब दर्द असहनीय हो गया, तब उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले सोमवार को उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। दो नामजद और कुछ अज्ञातों के खिलाफ FIR दर्ज पीड़ित के बयान के आधार पर नया भोजपुर थाने में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बक्सर में युवक के नाखून उखाड़े, गर्म खुरपी से दागा:नया भोजपुर में बर्बरता; तीन-चार अज्ञात लोगों ने लूटने के इरादे से रोका, जांच जारी