Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में शादी और श्राद्ध के लिए 643 एप्लिकेशन:6562 सिलेंडर स्टॉक; प्रतिदिन 6419 सिलेंडरों की डिमांड ; प्रशासन अलर्ट


बक्सर जिला प्रशासन ने एलपीजी आपूर्ति के संबंध में नवीनतम आंकड़े जारी किए हैं। जिले में शादी और श्राद्ध जैसे आयोजनों के लिए अब तक कुल 643 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें बक्सर अनुमंडल से 337 और डुमरांव अनुमंडल से 306 आवेदन शामिल हैं। इन आवेदनों के आधार पर वाणिज्यिक एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में 27 गैस एजेंसियां संचालित जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार, जिले में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की कुल 27 गैस एजेंसियां संचालित हैं। 25 अप्रैल तक इन एजेंसियों के पास 6562 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध था। 13 मार्च से 25 अप्रैल के बीच कुल 2,04,846 सिलेंडरों का वितरण किया गया है। जिले में प्रतिदिन औसतन 6419 सिलेंडरों की मांग है, जबकि आपूर्ति प्रतिदिन 5535 सिलेंडरों की हो रही है। इस अंतर के कारण, 23,209 रिफिल बुकिंग लंबित हैं और लगभग 4.1 दिन का बैकलॉग बना हुआ है। शहरी में 25 तो ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन पर बुकिंग प्रशासन ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग नियमों को स्पष्ट किया है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर ही नए सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। कालाबाजारी के मामलों में अब तक दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है; 25 अप्रैल को 10 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। नियंत्रण कक्ष को अब तक 1245 शिकायतें मिली वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए वाणिज्यिक गैस की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों को शादी का कार्ड और आवश्यक विवरण के साथ अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देना अनिवार्य है, जिसके आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की है। गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (06183-223333) पर संपर्क किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष को अब तक 1245 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1205 का निपटारा किया जा चुका है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles