Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बगोदर के औंरा में विराट करम महोत्सव का आयोजन:विधायक समेत जनप्रतिनिधि मांदर की थाप पर झूमे, महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किया


गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड क्षेत्र के औंरा हाई स्कूल में शुक्रवार को विराट अखड़ा समिति औंरा की ओर से विराट करम महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवतियां और जनप्रतिनिधि पहुंचे। विराट अखड़ा समिति के सदस्यों ने विधायक नागेन्द्र महतो को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। माताओं और बहनों को करम पर्व की बधाई दी इस दौरान करम पर्व की पारंपरिक संस्कृति और लोकगीत-संगीत की झलक देखने को मिली। मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। विधायक नागेन्द्र महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माताओं और बहनों को करम पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। खुद मांदर बजाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलता है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई दी और शामिल लोगों का आभार जताया। इस दौरान विधायक नागेन्द्र महतो भी मांदर की थाप पर झूमते नजर आए और कुछ देर तक खुद मांदर बजाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। उनके साथ भाजपा नेता आशिष कुमार उर्फ बोर्डर, जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया महेश महतो, जेएलकेएम नेता दिनेश साहु और पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो समेत कई अन्य लोग भी मांदर की थाप पर झूमे। प्रखंड प्रमुख आशा राज और तिरला पंचायत की मुखिया सरिता साव ने भी महिलाओं और युवतियों के साथ पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लिया। दोनों ने मांदर की थाप पर जमकर थिरकते हुए महोत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा औंरा क्षेत्र पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से गुलजार रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles