Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बगोदर में फाइनेंस कर्मियों पर मारपीट का आरोप:तिलक देने जा रहे लोगों की गाड़ी रोकी, मारपीट में एक घायल


गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। सरिया के करंबा गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि तिलक देने जा रहे उनके वाहन को रोककर फाइनेंस कर्मियों ने गुंडागर्दी की और बेवजह मारपीट की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सरिया के करंबा गांव के कुछ लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में तिलक देने के लिए निमियाघाट जा रहे थे। रास्ते में कुछ फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। फाइनेंस कर्मियों का दावा था कि जिस वाहन से वे जा रहे थे, उसकी किस्त (ईएमआई) बकाया है। अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया गाड़ी में सवार लोगों ने फाइनेंस कर्मियों से वाहन मालिक से संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का सुझाव दिया। हालांकि, आरोप है कि फाइनेंस कर्मियों ने उनकी बात सुनने के बजाय अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मारपीट कर रहे एक युवक को पकड़ लिया और उसे बगोदर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही बगोदर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव कहना है कि मारपीट की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ कर थाना लाया था। उससे पूछताछ की गई है। दोनों तरफ से आवेदन दिया गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles