Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बदमाशों ने 2 लोगों को गोलियों से भूना, मौत:बांका में 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, बाइक से घर लौट रहे थे


बांका में रविवार शाम बाइक सवार दो लोगों की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर 10 से ज्यादा खोखे मिले हैं। आरोपी स्कॉर्पियो में सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र में रतनपुर मकदूम्मा पंचायत के बलिया गांव की है। मृतक की पहचान सिट्टू सिंह (35) और गुंजन सिंह (40) के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि बांका से दोनों मृतक घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर मकदूम्मा पंचायत के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे, तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बांका एसपी अमितेश कुमार, बांका एसडीपीओ अमर विश्वास तथा अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण अजय ने बताया कि सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह एक सप्ताह पहले दिल्ली से आए थे। दोनों दिल्ली में एक कंपनी में जॉब करते थे। हमलावरों ने दोनों के गांव लौटने की सूचना पर कई दिनों की रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। SP अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश लग रहा है। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles