बनकटवा प्रखंड के सेमरी बाजार में बृहस्पतिवार शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में तीन परिवारों के घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रभावित परिवारों में भिखारी साह, शंकर साह और सुरेंद्र साह शामिल हैं। आग इतनी तेज़ी से फैली कि घरों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंचे बीजेपी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य उमाकांत प्रसाद और वार्ड सदस्य मोहम्मद भोला ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी थी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
बनकटवा के सेमरी बाजार में तीन घर जलकर राख:बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान नष्ट