Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बनसती घाटी में पिकअप पलटी, महिला की मौत:दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु, वाहन अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराया


अधौरा-भगवानपुर पथ पर स्थित बनसती घाटी में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराकर पलट गई थी। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में शामिल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सीतेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी स्वर्गीय सीता यादव की पत्नी फूला कुंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरसी और आसपास के गांवों के लगभग 20 महिला-पुरुष शुक्रवार शाम पिकअप से धरती माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। पूजा के बाद सभी लोग उसी वाहन से वापस लौट रहे थे। बनसती घाटी के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सीधे एक पत्थर से जा टकराई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। फूला कुंवर की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles