Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बहरागोड़ा में अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर गिरफ्तार:113 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल कार जब्त, बाजार कीमत 60 लाख रुपए


पूर्वी सिंहभूम जिले की ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कलियाडिंगा चौक के पास पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से 113 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई टाटा कार जब्त की गई है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से कार के जरिए गांजे की एक खेप पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक पर घेराबंदी की। वहां एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 113 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के पुरी जिले के निमापाड़ा थाना क्षेत्र निवासी पिनकन स्वाइं के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजे के साथ कार को भी जब्त कर लिया है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क की पूरी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप ओडिशा में कहां से लाई गई थी और खड़गपुर में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles